फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New buildings will be constructed at two places for animal hospital

Ballia News: पशु अस्पताल के लिए दाे जगहों पर बनेंगे नए भवन

Fri, 21 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
New buildings will be constructed at two places for animal hospital
बलिया। जिले में सिकंदरपुर व बांसडीह रोड क्षेत्र के पशु पालकों को जल्द ही राहत मिलेगी। इन दोनों जगहों पर पशु अस्पताल का नया भवन होगा। फिलहाल दोनों जगहों पर जर्जर भवन में पशु अस्पताल संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शासन से दोनों जगहों पर अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय बनाने की मंजूरी दे दी है। दोनों नए अस्पताल लगभग 58-58 लाख रुपये में तैयार किए जाएंगे। इसके लिए शासन से धन का आवंटन हो चुका है। अस्पताल के बन जाने से दोनों क्षेत्रों में करीब 10-10 हजार पशु पालकों को सीधा लाभ मिलेगा। सिकंदरपुर व बांसडीह रोड की पशु चिकित्सालय भवन काफी दिनों से जर्जर हो चुका था। ऐसे में विभाग की तरफ से नए अस्पताल को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर से ही टेंडर प्रक्रिया भी हुई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन से सिकंदरपुर व बांसडीहरोड में पशु चिकित्सालय बनाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed