फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New 23 cc roads and drains will be built in four Vis areas

Ballia News: चार विधानसभा क्षेत्रों में पौने चार करोड़ से बनेंगे नए 23 सीसी रोड व नाले

Wed, 05 Apr 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
New 23 cc roads and drains will be built in four Vis areas
बलिया। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में पूर्वांचल विकास निधि के तहत 378.59 लाख की लागत से नए संपर्क मार्ग व नाले का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृति के बाद इन मार्गों आदि का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए हर उपाय किए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार संपर्क मार्गों के निर्माण कराने की कवायद चल रही है। पूर्वांचल निधि से चार विधान सभा व विधान परिषद क्षेत्र की कुल 23 संपर्क मार्ग व नाला निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। विभाग ने अब इसके निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी है। विभागीय अधिकारी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्य हुए हैं स्वीकृत
विस - कार्य - लागत लाख में
सदर - शांति हॉस्पिटल से अमित चौबे के घर तक नाली व मार्ग- 18.80
सदर- धरहरा हनुमानगंज में विक्रमादित्य के घर से गुलाबचंद के घर तक सीसी रोड -11.69
सदर- जवहीं में शिवबली सिंह के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक सीसी रोड - 16.08
सदर- सेमरी में नंदकिशोर वर्मा के डेरा से बृजनाथ पांडे के द्वार तक नाली व सीसी रोड - 16.23
सदर- हरिपुर में बेचन सिंह के घर से सोनवानी संपर्क मार्ग तक सीसी रोड - 14.56
सदर- शिवपुर दियर नंबरी में पांडेपुर डेरा से दुसाध पट्टी तक सीसी रोड - 13.47
बैरिया- अधिसिझुआ में पुरानी रेलवे लाइन तक मार्ग निर्माण - 19.19
बैरिया- खरिका बुझावन बाबा के स्थान से संस्कृत विद्यालय तक मार्ग - 16.42
बैरिया- भगवानपुर जूनियर हाई स्कूल से सावन छपरा तक सीसी रोड - 19.93
बैरिया- हवासपुर बीएसटी बंधा से पीएमजीएसवाई मार्ग तक सीसी रोड - 15.08
बैरिया- रामगढ़ बलिहार मार्ग से गंगापुर तक सीसी रोड - 28.02
विप - सुरेंद्र वर्मा के घर से धनुषधारी वर्मा के घर तक सीसी रोड - 11.47
विप- अशोक राजभर के खेत से राजेंद्र राजभर के घर तक सीसी रोड - 14.67
विप - परिखरा मेन रोड से रविंद्र सिंह के घर तक सीसी रोड - 14.68
विप- गोठवली मेन रोड से विमला शंकर विला तक सीसी रोड - 13.44
विप- गोठवली मेन रोड से ईश्वरपुरा होते हुए चंदेल भवन ढक्कन सहित नाला- 14.96
सिकंदरपुर- कड़सर पिच रोड से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग- 14.62
सिकंदरपुर- सिकिया में जसवंत वर्मा के घर से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग - 13.40
सिकंदरपुर- हथौज कुसहा में बंधा से प्राथमिक विद्यालय होते रामायण के खेत तक इंटरलॉकिंग- 14.39
सिकंदरपुर- बालूपुर में पिच रोड से राधेश्याम के घर तक इंटरलॉकिंग- 39.72
बांसडीह- मैरीटार में दुर्गा राजभर के घर से पर्यटक स्थल गेट तक सीसी रोड -13.67
बांसडीह- मिश्रवलिया गांव में दिनेश मिश्र के खेत तक सीसी रोड - 16.61
बांसडीह- भरखरा में प्रभुनाथ यादव के घर से अशोक यादव के घर तक सीसी रोड- 13.49
पूर्वांचल विकास निधि से अलग-अलग क्षेत्रों में संपर्क मार्ग व नाला आदि निर्माण के कार्य कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। टेंडर की प्रक्रिया शुरु की गई है, टेंडर आंवटन के बाद कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीएस यादव, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed