फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nepal's Raju Thapa defeats Haryana's Rahul

Ballia News: नेपाल के राजू थापा ने हरियाणा के राहुल को दी पटखनी

Fri, 08 Sep 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nepal's Raju Thapa defeats Haryana's Rahul
नगरा/इंदरपुर। खाकी बाबा धाम खनवर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दंगल में नेपाल के राजू थापा ने हरियाणा के राहुल को आसमान के तारे दिखा दिए। कुश्ती के लिए पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया था। राजू थापा ने दो मिनट में ही राहुल को चित कर दिया। अयोध्या के चर्चित पहलवान लाडी बाबा ने मार पछाड़ की कुश्ती में हरियाणा कुरुक्षेत्र के विक्की को चारों खाने चित कर दिया। यह कुश्ती आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

दंगल के मुख्य अतिथि चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह रहे। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिला कर कुश्ती का शुभारंभ किया। हालांकि बीच बीच में बारिश ने व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की, इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। मऊ के सत्यपाल ने बलिया के सिंटू को पटखनी दी। बरवा के अमलेश ने चिलकहर के अमरेश को अखाडे़ की धूल चटाई। गाजीपुर के विपुल ने गोरखपुर के संदीप को चित किया। बलिया के अभिजीत ने गोंडा के हिमांशु को हराया। वाराणसी के यशवंत ने गोरखपुर के अजहर को पराजित किया। पूर्वांचल केशरी अनूप यादव व गाजीपुर केशरी मुन्ना की कुश्ती बराबरी पर छूटी। बनारस के बृजेश व बलिया के आजाद, अयोध्या के रोशन व मऊ के सुजीत, गाजीपुर के जितेंद्र व गोंडा के बंटी, मुगलसराय के प्रमोद व गोंडा के प्रदुम्न की कुश्ती बराबरी पर छूटी। गाजीपुर के सत्यम व अयोध्या के नीरज, मऊ के चंद्रकेश व मुगलसराय के चुलबुल, मऊ के शिवम व मुगलसराय के अच्छेलाल की कुश्ती का भी निर्णय नहीं हो सका। दिल्ली के रोहित व जौनपुर के सुनील के बीच हुई कुश्ती में रोहित अखाडे़ में चोटिल हो गए। इस लिए इस कुश्ती पर निर्णय नहीं हो सका। मुगलसराय के लालजी व दिल्ली के बब्लू की कुश्ती भी बराबरी की रही। मऊ के पूर्व जिला केशरी सदानंद व बलिया के छोटू, मुगलसराय के मृत्युंजय व दिल्ली के गिरीराज की कुश्ती भी बराबर की रही। विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह, निर्भय प्रकाश, मुकेश सिंह, पिंकी सिंह, अजय शर्मा, संतोष कुमार पांडेय, मनीष सिंह दादा, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में रामबदन सिंह व बब्लू सिंह रहे। आयोजक विधायक उमाशंकर सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


भारत जैसी नेपाल में नहीं मिलती सुविधा : राजू थापा
इंदरपुर। खनवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंगल में कुश्ती लड़ने पहुंचे राजू थापा ने बताया कि खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को जितनी सुविधा भारत में मिलती है उतनी नेपाल में नहीं मिलती। वहां की सरकार खेल, कुश्ती पर ध्यान नहीं देती है। भारत की सरकार खेल व खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन देती है। इसीलिए यहां के खिलाड़ी विदेशों में जाकर सफलता का परचम लहराते हैं। भारत के लोगों का प्यार व स्नेह हम लोगों को यहां खींच कर लाता है। मैं यहां खिलाड़ियों, पहलवानों को यही संदेश देना चाहता हूं कि नियमित रियाज करें। इससे उन्हें निश्चित सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed