फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nepal made the semi finals by defeating Mau

मऊ को हराकर सेमीफाइनल में नेपाल ने बनाया स्थान

Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nepal made the semi finals by defeating Mau
गौरीभैया आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेलते खिलाड़ि। - फोटो : BALLIA
सागरपाली। स्थानीय मिनी स्टेडियम में गौरी भैया ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर मैच नेपाल व मऊ के बीच खेला गया। इसमें नेपाल की टीम ने मऊ को हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता का उद्घाटन फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय व अंजनी ओझा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

प्रथम राउंड से ही मैंच में रोमांच बना रहा। खेल के प्रथम राउंड में नेपाल टीम के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुछ मिनट के अंतराल पर लगातार दो गोल कर बढ़त बनाई रखी। मऊ के खिलाड़ी अंतिम समय तक गोल उतारने के लिए प्रयासरत रहे लेकिन नेपाल के खिलाडि़यों ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। दूसरे राउंड में भी मुकाबला कांटों भरा रहा। मैच की समाप्ति के कुछ मिनट पूर्व ही नेपाल के खिलाडि़यों ने एक के बाद एक गोल कर मऊ टीम के बीच हलचल पैदा कर दी। अंतिम समय तक मऊ की टीम एक गोल भी नही कर पाई। इसमें नेपाल की टीम चार गोल से विजेता बनी। खराब मौसम के कारण मैच तय समय से देर से शुरू हुआ लेकिन इसके बावजूद खेल प्रेमी दर्शक दीर्घा में अंतिम समय तक जमे रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते रहे। मैच में रेफरी की भूमिका में मु. खुर्शीद अहमद, वीरेन्द्र सिंह अकेला, बैजनाथ सिंह, बब्बन यादव, जनार्दन सिंह रहे। इस मौके पर सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू, वंशीधर दाऊ सिंह, बिजली यादव, चौधरी रामायण सिंह, बब्बू सिंह, लालजी सिंह, नन्हकू भैया, रघुराज सिंह राजा, हरीश भाई, श्रीकांत भाई आदि रहे। संचालन अदालत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed