फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Neighbor injured two sisters with sharp-edged weapon

पड़ोसी ने धारदार हथियार से दो बहनों पर हमला कर किया घायल

Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Neighbor injured two sisters with sharp-edged weapon
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में सोमवार को सफाई को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दो युवतियों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंम्भीर देेखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता से तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी शिवजी शर्मा लखनऊ में एलआईयू विभाग में तैनात है। घर पर उनकी पत्नी व दो पुत्री अनुप्रिया (23) व पूजा शर्मा (26) रहती है। लाकडाउन से पूर्व पत्नी उपचार के लिए लखनऊ चली गयी थी। इस दौरान घर पर दोनों बेटिया अकेली रहती थी। सोमवार को सफाई करने के दौरान पड़ोसियों ने कूड़ा फेंक दिया। इसको लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हो गया और देखते ही देखते उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed