फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NDRF team rescued two thousand people

एनडीआरएफ टीम ने दो हजार लोगों को सुरक्षित निकाला

Fri, 27 Sep 2019 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
NDRF team rescued two thousand people
रामगढ़ दुबेछपरा में बारिश के दौरान बाढ़ में फंसे लोगो को सुरक्षित निकालते एनडीआएफ के जवान - फोटो : Amar ujala
दयाछपरा। गंगा की लहर एवं बुधवार की शाम से लगातार हो रही झमाझम बारिश व तूफानी हवाओं का सामना करते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए एनडीआरएफ टीम ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन


एनडीआरएफ टीम गोपीचंद गुप्ता की देखरेख में विगत दस दिनों से लगातार गंगा की उफनाती लहरों व विकराल धारा में बाढ़ से घिरे पीडि़तों की सेवा में उदईछपरा, गोपालपुर, दुबेछपरा, सुघर छपरा, प्रसाद छपरा, बुधनचक, चिन्तामनी राय के टोला, पांयेपुर, बंशगोपाल छपरा में संकट मोचन के रूप में पहुंच रही है।
विज्ञापन


अब तक बाढ़ में फंसे दो हजार से अधिक का रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके साथ ही राहत सामग्री बांटने में भी टीम का सहयोग सराहनीय है। वही टीम का संचालन सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ पीडि़तों में बांटी खाद्य सामग्री
तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच छात्रनेता रूपेश चौबे ने पानी में भींग करके दुबेछपरा छपरा से लगायत पांडेयपुर तक बाढ़ से विस्थापित राष्ट्रीय राजमार्ग-31पर शरण लिए बाढ़ पीडि़तों में तहरी का वितरण किया। उधर, विश्व हिन्दू परिषद के दयाछपरा निवासी अनिल पांडेय ने बाढ़ पीडि़तों में बिस्कुट, लाई, गुड़ का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed