फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NCP-Shiv Sena Drama Party, Uddhav-Pawar Artist: Surendra Singh

ड्रामा पार्टी है एनसीपी-शिवसेना, उद्धव व पवार उसके कलाकार: सुरेंद्र सिंह

Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
NCP-Shiv Sena Drama Party, Uddhav-Pawar Artist: Surendra Singh
बैरिया। बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जो निर्णय लिया है, वह आत्मघाती है। इसका परिणाम उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ेगा। महाराष्ट्र में सरकार बहुमत साबित कैसे करेगी के सवाल पर कहा कि राजनीति में हर प्रयास सार्थक और सही माना जाता है। जब अपना सगा दगा दे गया तब पराए को ही न अपना बनाना है।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के जितने नेता हैं बीजेपी को छोड़कर सभी नेताओं को डर है कि हमारे नेता टिकाऊ नहीं हैं, बिकाऊ हैं, इसलिए वे अपने विधायकों को होटल में बंधक बनाकर रख रहे हैं। एनसीपी व शिवसेना को राजनैतिक ड्रामा पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि जैसे ड्रामा पार्टी के कलाकार रात भर रोल करने के बाद सुबह असली रूप में आ जाते हैं, वही हाल शरद पवार व उद्धव ठाकरे का भी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तुलना नर्तकी से करते हुए कहा कि जिस तरह नर्तकी अपनी बात मनवाने के लिए किसी के साथ कुछ भी कर सकती है, वही हाल शरद पवार का है। बीएचयू के संस्कृत विभाग में मुस्लिम टीचर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि गुरु, गुरु होता है चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमें तो और भी गर्व होना चाहिए कि कोई मुस्लिम शिक्षक संस्कृत पढ़ाता है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा मैं तो फिरोज खान को माला भी पहनाऊंगा। विद्वान की कोई धर्म और जाति नहीं होती है। बड़ा चिंतन होना चाहिए और छात्रों को अपना आंदोलन तुरंत समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed