फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NCL Headquarters winner in inter-regional table tennis competition

Ballia News: अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में एनसीएल मुख्यालय विजेता

Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
NCL Headquarters winner in inter-regional table tennis competition
शक्तिनगर। एनसीएल अमलोरी कोयला क्षेत्र में आयोजित अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एनसीएल मुख्यालय की टीम ने विजेता का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में झिंगुरदा कोयला क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, एकल, युगल, वरिष्ठ वर्ग, सुपर वरिष्ठ वर्ष, महिला वर्ग समेत अन्य श्रेणियों में मैच खेले गए।
प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 13 टीम में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 138 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम चैंपियनशिप का खिताब मुख्यालय की टीम को मिला। झिंगुरदा परियोजना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एकल पुरुष प्रतियोगिता में मेराज अहमद मुख्यालय प्रथम व निर्मल मिश्रा झिंगुरदा द्वितीय रहे।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग एकल में इंदु बाला मुख्यालय प्रथम व मोनोदीपा डे कीर्ति मुख्यालय द्वितीय स्थान पर रहीं। युगल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग) में मुख्यालय से रजत मलिक व डीएन तिवारी की टीम विजेता तथा झिंगुरदा से निर्मल मिश्रा व निगाही से मोहनीश सोनी की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में मुख्यालय से इंदु बाला एवं मोनोदीपा डे कीर्ति की टीम ने डबल्स का ख़िताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खड़िया से गुंजन कुमारी एवं मुख्यालय से शिरीन राही की टीम उप विजेता बनी।
वरिष्ठ वर्ग में (45 वर्ष से अधिक) की एकल प्रतियोगिता में मुख्यालय से रवींद्र सिंह प्रथम और नौशाद आलम द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग (युगल) में मुख्यालय से रवींद्र सिंह तथा नौशाद आलम की टीम ने बाजी मारी।

वहीं ब्लॉक बी से जयशंकर पांडेय और निगाही से आलोक सिंह उप विजेता बने। समापन समारोह में महाप्रबंधक मानव संसाधन राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमलोरी आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed