फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NCC cadets have proved their utility: DM

एनसीसी कैडेट्स ने साबित की है अपनी उपयोगिताः जिलाधिकारी

Thu, 11 Feb 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets have proved their utility: DM
नगर के टाउन पालीटेक्निक के मैदान में एनसीसी कैंप में फायरिंग के लिए निशाना लगाते जिलाधिकारी श्र? - फोटो : BALLIA
बलिया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी का तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन टाउन पालीटेक्निक मैदान में हुआ। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही अपनी पत्नी पूनम शाही व बच्चों के साथ कैंप में पहुंचे और सभी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। इस कैंप में ड्रिल, फायरिंग, ऑफ्टिकल ट्रेनिंग के साथ ‘बी‘ व ‘सी‘ परीक्षा का पाठ्यक्रम भी तैयार कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी श्रीहरि शाही ने कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग सैन्य प्रशिक्षण का ही एक हिस्सा होता है। किसी भी अभियान में अनुशासन व एकजुट होकर कैसे सफल होंगे, ट्रेनिंग में इसकी सीख मिलती है। किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में भी एनसीसी कैडेट्स काफी उपयोगी होते हैं। उन्होंने कोरोना काल में भोजन वितरण से लेकर बैंकों में लाइन लगाने व अन्य बहुपयोगी कार्यों के जरिए अपने महत्व को साबित भी कर दिया है। इससे पहले कैंप के क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण करते हुए सभी कैडेट्स से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल डीएस मलिक, डिप्टी कैंप कमांडेंट ले.कर्नल एसएन राय, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर धनन्जय सिंह, मेजर सत्येंद्र पांडेय, ले. अजय प्रताप, ले. रविशंकर पासवान व समस्त एनसीसी स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed