फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Obscene video created using minor student's photo and circulated online

Ballia News: नाबालिग छात्रा की फोटो से बनाया अश्लील वीडियो, किया वायरल

Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Obscene video created using minor student's photo and circulated online
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा का एआई तकनीक से अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता के अनुसार, आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ एक ही विद्यालय में पढ़ता था। युवक की हरकतों के कारण उसे विद्यालय से निकाल दिया गया था। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने पहले छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर उसके नाम से मिलती-जुलती फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इसके बाद एआई तकनीक से छात्रा का अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed