फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Naughty Nandlal came to the cradle, echoed the cheers

पालने में पधारे नटखट नंदलाल, गूंजे जयकारे

Fri, 19 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Naughty Nandlal came to the cradle, echoed the cheers
रतसर पुलिस चौकी परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए सजाया गया मंदिर परिसर। - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में शुक्रवार को जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर-घर में नटखट नंदलाल की भक्ति भाव से पूजा हुई। घरों के साथ ही थानों, पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी की धूम रही। दिनभर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घडि़यालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। विधि विधान से गगनभेदी मंत्र उच्चारण कर पूजा आरती की गई। महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य सोहर गीत गाए।
विज्ञापन

जनपद में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां कई दिन से चल रही थीं। पंडाल को सजाकर गोकुल धाम बना दिया गया था। शुक्रवार को इंतजार की घडि़यां खत्म हुईं और वह दिन आ पहुंचा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर लोगों ने भजन कीर्तन करने के साथ-साथ भोजन ग्रहण कर प्रसाद लेकर गए। कई स्थानों पर रात्रि भरे चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विप्रजन भगवान को गर्भ स्तुति और राधा कृष्ण के चरणों में भक्ति लोक गीत व सोहर गीत के माध्यम से स्थानीय संगीत प्रेमी कलाकारों द्वारा अपनी स्वरांजलि अर्पित की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंगला आरती के साथ अन्य दिव्य स्त्रोतों का पाठकर प्रसाद वितरित किया गया। पर्व को लेकर जिले भर उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। पुलिस लाइन, रेलवे जीआरपी व आरपीएफ थाना आदि जगहों पर तो विशेष ही सजावट की गई थी।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकियां सजाई गई। झांकियों का दर्शन और पूजन अर्चन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। भक्ति गीत संगीत की धूम रही। आधी रात को श्री कृष्ण जन्म होते ही घंटा-घडि़याल गूंज उठे। कहीं-कहीं आतिशबाजी की गई। बच्चों व युवाओं ने घूम घूम कर ढोल और थाली पीट श्री कृष्ण जन्म होने का संदेश दिया। देर रात तक चहलपहल बनी रही। सागरपाली के ग्राम पंचायत भगवानपुर निधरिया के कॉलोनी का नाम शुक्रवार को कान्हा कॉलोनी के नाम से नामकरण किया गया। प्रधान नारायण, पूर्व प्रधान चिंटू पांडेय, अनिल पांडेय, विनय कुमार, अजीत सिंह, मुन्ना शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed