{"_id":"66eec82a9057fe23010f634d","slug":"national-highway-cut-off-due-to-pressure-of-saryu-river-in-ballia-not-be-built-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बाढ़ का असर: 48 घंटे में 20 मीटर ही बना एनएच-31, नदी के दबाव से कट गया था नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बाढ़ का असर: 48 घंटे में 20 मीटर ही बना एनएच-31, नदी के दबाव से कट गया था नेशनल हाईवे
Sat, 21 Sep 2024 06:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:50 PM IST
सार
बलिया में सरयू नदी के दबाव से 40 मीटर नेशनल हाईवे कट गया था। जिससे बलिया से बिहार का सीधा संपर्क टूट गया। वहीं 48 घंटे में केवल 20 मीटर ही एनएच-31 बन सका है। इस मार्ग पर रविवार को आवागमन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
48 घंटे में 20 मीटर ही बना एनएच-31
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांददियर में सरयू की बाढ़ में कटे एनएच-31 की मरम्मत 48 घंटे में 20 मीटर तक हो सकी है। नदी की ओर से कार्य तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन दोनों तरफ पानी लबालब होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है। मौके पर मौजूद उप जिला अधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि प्रयास है कि रविवार को हर हाल में आवागमन बहाल कर दिया जाए। पहले हल्के वाहनों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
तीन दिन पहले सरयू नदीं में आई बाढ़ के दबाव से नेशनल हाईवे का 40 मीटर हिस्सा कट कर बह गया था। इससे बलिया का बिहार से सीधा संपर्क कट गया। एनएचआई की ओर से कटे हिस्से की मरम्मत के लिए युद्ध स्थर पर कार्य किया जा रहा है। मौके पर संसाधन की भी भारी कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
रामगढ़ में कटानरोधी कार्य के लिए रखे सिंचाई विभाग के बोल्डर भी कम पड़ गए हैं। अब मिर्जापुर से बोल्डर मंगाए जा रहे हैं। डंफर से बालूनुमा मिट्टी डाले जाने के कारण वह भी पानी में बह जा रही है। शनिवार को आवागमन चालू होने की उम्मीद में मांझी की ओर से भारी संख्या में वाहन आने लगे थे, लेकिन मौके की स्थिति देख सभी को वापस होना पड़ा। आवागमन चालू नहीं होने की स्थिति में बैरिया क्षेत्र के लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
एनएच–31 की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि रविवार को सुबह से आवागमन चालू हो जाएगा। विभाग के लोग मौके पर 24 घंटे काम कर रहे हैं।
-श्रीप्रकाश पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, आजमगढ़