फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   National General Secretary of Sanskar Bharti Amirchand passed away

संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद का निधन

Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
National General Secretary of Sanskar Bharti Amirchand passed away
संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद का शनिवार देर शाम पर अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया है। जिले के हनुमानगंज में जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने थे।
विज्ञापन

1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने। 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। अनेक वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से काशी आएगा तथा काशी से सड़क मार्ग से रविवार रात तक बलिया पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को प्रात: 10 बजे बलिया के शिवरामपुर घाट पर किया जाएगा। इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव हनुमानगंज स्थित निवास पर दर्शनार्थ रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed