फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NAPA workers opened front after reneging on promise, will strike today

वादे से मुकरने पर नपा कर्मियों ने खोला मोर्चा, करेंगे आज हड़ताल

Thu, 12 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
NAPA workers opened front after reneging on promise, will strike today
बलिया। बीते 27 अप्रैल को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा और स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ शाखा के महामंत्री भारत भूषण मिश्र के बीच हुए समझौते का नगर पालिका प्रशासन द्वारा अनुपालन न किए जाने के विरोध शुक्रवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने हड़ताल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मियों के बकाया देयकों के अलावा कर्मचारियों के भविष्य निधि की धनराशि का कथित तौर पर ठेकेदारों को भुगतान करने की जांच के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पीएफएमएस (ऑनलाइन) सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने, स्थायी कर्मचारियों का पीएफ, एनपीएस, सामूहिक बीमा, एलआईसी इत्यादि की कटौती कर लगभग आठ माह से उनके खाते में न जमा करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने समेत जलकल विभाग में कराए गए संपूर्ण कार्यों की जांच हो और सबमर्सेबल पंप लगाने के बाद बीटी मोटर गायब होने आदि की जांच की मांग को लेकर आंदोलित थे। तब नपा प्रशासन ने मामले का 15 दिन में निस्तारण करने और जांच कराने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्धारित अवधि में न तो मांगें पूरी हुई और न ही जांच कराई गई। इसके विरोध में नगरपालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed