फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Named accused in Sunil murder case surrenders in court

Ballia News: सुनील हत्याकांड के नामजद आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण

Fri, 26 Sep 2025 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:13 AM IST
सार

हल्दी में सुनील यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मीनारायण चौबे ने सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस टीम अलर्ट रहने के बावजूद उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Named accused in Sunil murder case surrenders in court

विस्तार

हल्दी। सुनील यादव हत्याकांड के आरोपी लक्ष्मीनारायण चौबे बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। थाना क्षेत्र के नीरूपुर ढाले पर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में स्थानीय गांव निवासी टेंट कारोबारी सुनील यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता शिव शंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी न्यायालय में हाजिर होने की फिराक में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कोर्ट परिसर मेें अलर्ट थी। इसके बाद भी पुलिस की नजरों से बचते हुए नामजद आरोपी लक्ष्मीनारायण चौबे सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश ने बताया कि नामजद आरोपी लक्ष्मीनारायण चौबे आत्मसमर्पण किया है। सभी आरोपियों के घर व संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed