{"_id":"6a1740d67994068a1e08eb1a","slug":"namaz-will-be-offered-in-350-mosques-drones-will-be-used-to-monitor-them-and-31-areas-are-sensitive-ballia-news-c-190-1-ana1001-164921-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 350 मस्जिदों में अदा होगी नमाज, ड्रोन से रखी जाएगी नजर, 31 इलाके संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 350 मस्जिदों में अदा होगी नमाज, ड्रोन से रखी जाएगी नजर, 31 इलाके संवेदनशील
विज्ञापन
बलिया। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर शांति, सद्भाव के लिए जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सड़कों पर नमाज रोकने और खुले में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगी। 31 संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च किया।
बृहस्पतिवार की सुबह जिले की 350 से अधिक मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज अदा की जाएगी। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सबसे पहले शहर के बहेरी ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस हाईटेक तकनीकों का सहारा ले रही है। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। मुख्य चौराहों और रास्तों पर तीसरी आंख (सीसीटीवी) का कड़ा पहरा रहेगा।
साइबर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिले के 31 संवेदनशील हॉटस्पॉट को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।