फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nahar me pani chhoda to tel tak pahuchega

क्षमता के मुताबिक नहर ने पानी छोड़ा तो टेल तक पहुंचेगा

Tue, 31 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 31 May 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
nahar me pani chhoda to tel tak pahuchega
सूखी पड़ी पंप कैनाल की नहर।
बलिया जिले के सैकड़ों ग्रामों के हजारों एकड़ कृषि भूमि को सिंचित करने  वाली दोहरीघाट सहायक परियोजना मुख्य नहर पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं  की जा रही है। जिससे खेतों की समुचित सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में  प्रकृति की रहमों करम पर किसानों को भरपूर उपज नहीं मिल पाती है। इसको लेकर  किसानों में नाराजगी है। जिले को सिंचाई सुविधा से लाभांवित करने के  लिए घाघरा तट पर स्थित दोहरी घाट सहायक परियोजना से जल की आपूर्ति की जाती  है।
विज्ञापन


छह किमी तक पक्की और विभिन्न राजवाहों समेत दर्जनों शाखा नहरे संचालित  होती है। छोटी-छोटी नहरों के माध्यम से पूरे जनपद के 1/3 हिस्से के खेतों  की सिंचाई करती है। नहर को चलाने के लिए दस बड़े-बड़े पंप लगाए गए है।  जिसमें प्रत्येक पंप से 78 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उचित  रख-रखाव नहीं किए जाने से नहर के सिंचाई संयत्रों में तकनीकी गड़बड़ी होती  रहती है। जिससे कोई न कोई पंप हमेशा खराब रहता है। तकनकी गड़बबड़ी से  बार-बार जलापूर्ति बाधित होने से सिंचाई सुविधाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल  पाता है।

कभी पानी का अभाव तो कभी जरूरत न होने पर पानी की अधिकता। ऐसे में  नहरों सुविधा के  बावजूद सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। सरकारी  नलकूपों की स्थिति भी ठीक नहीं है। नहरों में झाड़-झंखाड़ और शिल्ट की सफाई  न किए जाने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है।


सभी दस पंपों को पूरी  क्षमता से चालू कर दिया जाए तो सिंचाई के लिए किसानों की पानी किल्लत नहीं  होगी। साथ ही टेल तक भी भरपूर पानी पहुंचेगा और खेतों की आसानी से सिंचाई  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed