{"_id":"67056f836ccd8e0cda0f8174","slug":"myanmar-businessman-embezzled-four-crores-case-registered-ballia-news-c-20-ali1005-753488-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: म्यांमार के व्यवसायी के चार करोड़ हड़पे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: म्यांमार के व्यवसायी के चार करोड़ हड़पे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्सर। म्यांमार के व्यवसायी से चार करोड़ रुपये हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बक्सर के सत्यदेवगंज निवासी आकाश साह के खिलाफ नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार म्यांमार यंगोन टाउनशिप निवासी नवराज वागले ने कहा कि वह विग्नेश ब्रदर कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी हैं। कंपनी लौंग, सुपारी, काली मिर्च इत्यादि वस्तुओं का भारत तथा अन्य देशों में बिक्री करती है। कंपनी ने ढाई करोड़ की सुपारी दिल्ली के व्यापारी पंकज कुमार को बेची थी। बक्सर नगर थाना क्षेत्र सत्यदेव गंज निवासी आकाश साह, श्रीराम बैटरी के साथ पिछले कई वर्षों से व्यापार है। पंकज कुमार से मिले ढाई करोड़ रुपये खाते में डाल देने के भरोसे पर आकाश साह ने उनसे रुपये ले लिए। कहा कि आपके म्यांमार वाले खाते में रुपये डाल दिए हैं। खाते में राशि क्रेडिट नहीं होने पर फोन किया तो उन्होंने कहा कि पैसा रिफंड हो गया है। इसलिए अपने सिंगापुर वाले खाते का नंबर दे दो।
इसके बाद पीड़ित ने कहा कि मेरे डेढ़ करोड़ और पंकज कुमार से लेकर पूरे चार करोड़ खाते में डाल दो। आरोप है कि आकाश ने पंकज कुमार से डेढ़ करोड़ रुपये और ले लिए। मगर पैसा खाते में जमा नहीं किया। तगादा करने पर धमकी देने लगे। एक दिन आकाश ने फोन करके अपने घर बुलाया। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।