फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Muster roll of 50 workers was filled by showing work of Chak Road

Ballia News: चकरोड का काम दिखाकर भर दिया 50 मजदूरों का मस्टररोल

Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Muster roll of 50 workers was filled by showing work of Chak Road
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक के देवढि़या गांव में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य की जांच एपीओ ज्ञानेंद्र यादव ने की। चकरोड का काम मौके पर ही नहीं पाया गया। इसके बाद मजदूरों का भरा गया मस्टररोल शून्य कर दिया गया। ग्राम रोजगार सेविका को एपीओ ने नोटिस जारी किया है। जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गांव के संदीप यादव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि ग्राम सभा देवढियां में मनरेगा से जगधारी के ट्यूबवेल से चंद्रभान सिंह के चक तक चकरोड 6 मार्च से 50 मजदूरों द्वारा कार्य होता दिखाया जा रहा है। दोनों तरफ गेहूं की फसल लगी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 50 मजदूरों का कार्य करते हुए फोटो अपलोड करें। इस कार्य पर जो फोटो अपलोड होगा उन मजदूरों से पहचानेंगे कि सही मजदूर कार्य कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

अगर कार्य नहीं हो रहा है तो मस्टररोल शून्य घोषित करें। इसके साथ ही रोजगार सेविका के खिलाफ कार्रवाई करें। शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने एपीओ को जांच करने के लिए निर्देशित किया था। एपीओ ज्ञानेंद्र यादव का कहना है कि जांच में कार्य नहीं होना पाया गया है। इसलिए मस्टररोल को शून्य घोषित करते हुए ग्राम रोजगार सेविका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed