फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Must be self-supporting for regeneration

उत्थान के लिए स्वावलंबी बनना जरूरी

Sun, 08 Mar 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 08 Mar 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Must be self-supporting for regeneration
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें वक्ताओं ने नारी के सम्मान तथा उसके अधिकार पर चर्चा की। कहा कि महिलाएं अपने को जागरूक कर ही स्वयं को आत्मनिर्भरता बन सकती हैं।  
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि कामिनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। इस दौरान मानवाधिकार प्रकोष्ठ की लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि नारी स्वयं को सशक्त बनाकर समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त कर सकती हैं। कहा कि महिलाओं के खिलाफ जुल्म करने वालों को किसी भी हाल नहीं बख्शा जाए।
विज्ञापन


उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई से ही महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न में कमी आएगी। टीडी कालेज के प्रवक्ता डा. अखिलेश राय ने कहा कि नारी कहीं से कमजोर नहीं है बस जरूरत इस बात की है कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने। हमें अपनी मानसिकता में भी सुधार लाना होगा। नारी को कानून के तहत तमाम शक्तियां मिली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपीठ की संचालिका रीना सिंह ने कहा कि पुरुष समाज की भागीदारी से ही महिलाओं का उत्थान संभव है।  गुलाब देवी डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. विभा मालवीय ने कहा कि हमें किसी को कोसने की जरूरत नहीं है बल्कि हम अपनी मंजिल खुद तलाशें।नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजीव बर्नवाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं।



मुख्य अतिथि कामिनी श्रीवास्तव ने एकजुट रहकर कार्य करने की बात कहीं। कार्यक्रम में हर्ष श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, धनंजय, ब्रजेश सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अशोक कुमार सिंह   ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed