फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder of middle -aged seller

Ballia News: भूजा बेचने वाले अधेड़ की हत्या

Sun, 12 Nov 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Murder of middle -aged seller
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बकवा निवासी इरफान हत्याकांड का अभी खुलास नहीं हुआ कि कस्बा के बड़ी बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के पास शनिवार को भूजा (चखना) बेचने वाले एक अधेड़ की शराबी ने ईंट से मारकर कर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ एसएन वैश्य, कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहंुचे। अधेड़ की पत्नी मीरा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा के बड़ी बाजार स्थित शराब की दुकान के पास खरौनी गांव निवासी छोटेलाल गुप्त (50) भूजा बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। दोपहर के समय एक शराबी छोटेलाल से किसी बात पर उलझ गया। उसपर ईंट से प्रहार कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल छोटेलाल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह एसएन वैश्य ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मीरा देवी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है।
विज्ञापन


000
रिहायशी इलाके में देसी शराब की भट्ठी
बांसडीह बड़ी बाजार स्थित देसी शराब की भट्टी रिहायशी इलाके में संचालित होती है। शराब की दुकान पर आए दिन शराबी हंगामा कर मारपीट करते हैं। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हनुमानजी का मंदिर और विद्यालय है। रास्ते में शराबियों के उत्पात से हमेशा डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की कि शराब दुकान को यहां से स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed