फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder in Ballia Son killed elderly father by slitting his throat with sharp weapon in land dispute

Ballia News: बेटे ने धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग पिता को मार डाला, इस बात को लेकर चल रहा था नाराज

Mon, 27 Jun 2022 12:07 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 12:07 PM IST
सार

बलिया के ग्राम पंचायत भाटी के अहिरपुरवा गांव में सोमवार सुबह गला कटा एक बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के आरोप में पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Murder in Ballia Son killed elderly father by slitting his throat with sharp weapon in land dispute
बलिया: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में भूमि विवाद को लेकर बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम पंचायत भाटी के अहिरपुरवा गांव की है। सोमवार सुबह सूचना के बाद एसपी राजकरण नय्यर एवं एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुत्र ने ही भूमि विवाद में पिता की हत्या की है। अहिरपुरवा गांव निवासी लल्लन चौधरी (60) रविवार की शाम खाना खाने के बाद अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोज की तरह सोने चले गए। सोमवार सुबह चारपाई पर उनका गला कटा हुआ शव देख लोग सन्न रह गए। थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


15 कट्ठा जमीन बना वारदात का कारण
मौके पर पहुंचे परिजनों में चित्कार मच गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि मृतक लल्लन चौधरी के पिता बासुदेव चौधरी ने लल्लन के छोटे पुत्र संजय चौधरी की पत्नी के नाम से 15 कट्ठा जमीन बैनामा कर दिया था। इसको लेकर लल्लन का बड़ा बेटा अजय और उसकी पत्नी नाराज रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन उस जमीन को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा होता  रहता था। आशंका है कि इसी विवाद में बुजुर्ग लल्लन की हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम, एसओजी टीम के साथ-साथ एसपी राजकरण नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली।

एसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि यह हत्या जमीन को ले कर हुई है। आरोपी बड़े पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी अजय के घर से बरामद कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भूमि विवाद को लेकर बेटे द्वारा धारदार हथियार से पिता की हत्या से पूरा गांव मर्माहत है। हर जगह इसी घटना की चर्चा है। सभी ऐसे कलयुगी पुत्र को कोस रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed