फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Munshi and two PRV personnel suspended in connection with the escape of a wanted criminal carrying a reward from the police station.

Ballia News: थाने से भागे इनामी बदमाश के मामले में मुंशी व दो पीआरवी कर्मी निलंबित

Mon, 29 Jun 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Munshi and two PRV personnel suspended in connection with the escape of a wanted criminal carrying a reward from the police station.
सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना से भागे 25 हजार के इनामी बदमाश प्रिंस यादव के मामले में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित किया है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना में ड्यूटी पर तैनात मुंशी वीरेंद्र कुमार व पीआरवी पर तैनात भरत चौरसिया व सुनील यादव को निलंबित किया गया है। सीओ सिटी सतीश शर्मा की जांच के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने कार्रवाई की है। वहीं, 48 घंटा बीतने के बावजूद आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की पकड़ से दूर है।

करनई गांव में शुक्रवार की रात शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीआरवी पुलिस को सौंप दिया। पीआरवी ने उसे सुखपुरा थाने के सुपुर्द कर दिया। उस समय पुलिसकर्मी मुहर्रम के जुलूस की व्यस्त थे। इसी दौरान युवक थाना परिसर के पीछे के रास्ते से भाग गया। पुलिस जांच में उसकी पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी प्रिंस यादव के रूप में हुई। उसके खिलाफ सदर कोतवाली समेत जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। वह सदर कोतवाली पुलिस का 25 हजार का इनामी है।
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर मुंशी व दो पीआरवी कर्मियों को निलंबित किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed