फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary

Ballia News: पुण्यतिथि पर याद किए गए मुलायम सिंह यादव

Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary
सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यति​थि पर उनके चित्र के समक्ष श्
पुण्यतिथि पर याद किए गए मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को फेफना विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। लोगों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। संकल्प लिया कि स्व. नेताजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए 2027 में सपा की सरकार बनाएंगे। इस सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया। पूर्व विधायक मंजू सिंह, जसपाल सिंह, विश्राम यादव, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान रहे। नगर के अधिवक्ता नगर काॅलोनी स्थित समाजवादी निवास परिसर में लोहिया संस्थान लोकतंत्र सेनानी के तत्वावधान में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी प्रवक्ता संतोष कुमार शुक्ला एवं संचालन शुभ्रांशु शेखर पांडेय ने किया।
सपा के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव शिव शरण तिवारी ने कहा कि नेताजी ने डॉ.लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का काम जिम्मेदारी के साथ किया। वर्तमान में राजनीति करने वालों और सत्ता के शिखर पर बैठे लोगों को उनसे सीख लेने की आश्यकता है। व्यक्तिगत रिश्ता निभाने में नेताजी के आसपास कोई नजर नहीं आ रहा है। अध्यक्षता करते हुए संतोष शुक्ल ने कहा कि नेताजी ने देश की दूसरी आजादी में शामिल राजनैतिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस मौके पर द्विजेंद्र कुमार मिश्र, अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जीउत बाबू, देवेंद्रनाथ त्रिपाठी,शंभू मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव गरीबों की आवाज थे
घोघा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को कस्बे में मनाई गई। वक्ताओं ने स्व. मुलायम सिंह यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवाद की विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी का राजनीति में उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना था। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने कहा कि नेताजी ने संघर्षों से राजनीति की शुरुआत की और समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिलाया। जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि नेताजी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। समाजवाद, समानता और भाईचारे की भावना उनके हर कार्य में दिखाई देती थी। कन्हैया यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की राजनीति में जनसेवा केंद्र में थी, आज उनकी नीतियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। रामबचन यादव, विश्राम चौधरी, उपेंद्र सिंह, उमेश मिश्र, सुजीत सिंह परिहार, संकल्प सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed