फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MRF center will be built with Rs 38.24 lakh, land marked

Ballia News: 38.24 लाख से बनेगा एमआरएफ सेंटर, चिह्नित हुई जमीन

Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
MRF center will be built with Rs 38.24 lakh, land marked
इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा में एमआरएफ सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 38.24 लाख से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी निकल चुका है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 14 ब्राह्मणपुरा में इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक कार्यकाल में चर्म उद्योग के लिए आरक्षित भूमि पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके लिए शासन से 30 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। ठेकेदार ने नींव स्तर तक निर्माण भी करा दिया। इसके बाद जब भूमि को लेकर हो हल्ला हुआ तो तत्कालीन ईओ ने अग्रिम आदेश तक के लिए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।

निर्माण न होने की दशा में पूरे नगर पंचायत का कूड़ा नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर मुख्य सड़क की पटरी पर रखा जाता है। कूडे़ के ढेर से दुर्गंध निकलती है। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती है। चेयरमैन इंदू देवी का कहना है कि बहुत जल्द ही एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed