फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP handed over PM's letter to shopkeepers

सांसद ने पीएम का पत्र दुकानदारों को सौंपा

Tue, 16 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
MP handed over PM's letter to shopkeepers
रानीगंज बाजार में केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने के बाद जनसंपर्क करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्? - फोटो : BALLIA
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सोमवार की शाम रानीगंज बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र लेकर पहुंचे। बाजार के आराध्य फुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मत्था टेकने के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बाजार के दुकानदारों से मिले और उन्हें प्रधानमंत्री का पत्र दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलंबी व सबल भारत बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा जिन उपलब्धियों को हासिल किया गया है, वह जनता को अवगत करा कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। यही हमारा अभियान है। यही कार्यक्रम देश को आत्म निर्भर, स्वावलंबी भारत और सबल भारत बनाएगा। इसलिए कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों में छोटे-छोटे ठेला खोमचा पटरी के दुकानदारों, मजदूरों, खेतिहर मजदूरों, कामगारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रमों को बताने के लिए यह संदेश पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, व्यापारी नेता जितेंद्र सराफ, प्रेम शंकर सराफ, जैनेंद्र सिंह लाला, चंपू सिंह, रंजीत कुमार मौर्य, मुन्ना सोनी, प्रशांत उपाध्याय, कन्हैया सिंह आदि रहे।

लालगंज क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों को राशन किट देते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह।

लालगंज क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों को राशन किट देते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed