फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Moved with autos from Delhi but the auto also left along the border of the district

दिल्ली से ऑटो लेकर चले लेकिन ऑटो ने भी जिले की सीमा पर साथ छोड़ा

Wed, 27 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Moved with autos from Delhi but the auto also left along the border of the district
जयप्रकाश नगर। लॉकडाउन में अन्य प्रांतों में फंसे श्रमिकों के अपने घरों को विभिन्न प्रकार से जाने का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन

बिहार राज्य के दिल्ली में रहने वाले 12 श्रमिक एक टेंपो से अपने घर जाने के क्रम में बुधवार को चांददीयर चौराहे पर पहुंचे। बिहार के तिवारी के छपरा निवासी मंटू बिंद, रघुनाथ बिंद, अरविंद बिंद,परसू बिंद, केशव बिंद आदि ने बताया कि हमलोग दिल्ली में सब्जी बेचने का कार्य किया करते थे। लेकिन जब लॉकडाउन लागू हुआ तो व्यवसाय बन्द हो गया और पास में रखा हुआ पैसा भी समाप्त होने लगा। वहां की सरकार द्वारा हम लोगों को प्रति यूनिट मात्र दो किलो चावल मिलता था। हम लोग अपना ऑटो रखे थे जिससे गांव के चल दिए। लेकिन आते आते जिले में स्थित भरौली गंगा पुल पर ऑटो का इंजन सीज हो गया तो हम लोगों ने वहीं एक मैकेनिक को सात हजार में बेचकर एक टेंपो किराए पर लेकर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed