फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mouth watering jalebi bringing Gudhi

गुड़ही जलेबी ला रही है मुंह में पानी

Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mouth watering jalebi bringing Gudhi
ददरी मेला के मीना बाजार में शनिवार को काफी भीड़ रही। मेले में पहुंची भीड़ की खासियत यह रही कि घर-गृहस्थी के लिए जमकर खरीदारी की। अभिभावकों के साथ चल रहे बच्चों ने खिलौने खरीदे।
विज्ञापन



मीना बाजार प्रारंभ होने के बाद पहले शुक्रवार को जिस प्रकार की भीड़ उमड़ी थी। उससे अधिक भीड़ शनिवार को देखी गई। हालांकि माना जा रहा है कि जिले में पंचायत चुनाव के चलते ददरी मेला में लोगों की आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है। हालांकि मीना बाजार में आए मेलार्थियों ने मनोरंजन के साथ ही खरीदारी की अधिक आनंद लिया। लोगों ने किचन व घर के सामान, सजावट के लिए रंग बिरंगे व आकर्षक फ्लावर पाट और गद्दा-रजाई की खरीदारी करने में दिलचस्पी दिखाई। लोगों में कप और प्लेट आकर्षण का केंद्र है। जबकि बच्चों के लिए खिलौने खरीदे। खिलौने की दूकानों पर लगी भीड़ देखने लायक रही। बच्चों संग अभिभावकों ने गुड़ही जलेबी, चाट, छोले, चाउमीन व बर्गर आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन


उधर, मेला घूमने आए युवाओं की टोली मौत का कुआं और सर्कस की तरफ आकर्षित नजर आ रहा था। हालांकि मेले में डांस प्रोग्राम में भी युवाओं की खास दिलचस्पी देखी गई। डांस प्रोग्राम में युवाओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी भी सतर्क थे। कई बार डांस के दौरान हो रहे शोर पुलिस के लिए बेचैनी बढ़ाने वाले हैं। मेला थाना इंचार्ज विवेक पांडेय अपने हमराहियों के साथ लगातार चक्रमण करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed