फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother's body found at home; body of differently-abled daughter discovered in a field 30 meters away.

Ballia News: मां का शव घर में, 30 मीटर दूर खेत में मिली दिव्यांग बेटी की लाश

Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mother's body found at home; body of differently-abled daughter discovered in a field 30 meters away.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के बाद मामले की जांच करते पुलिस
रसड़ा । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती के गांव मुस्तफाबाद में बुधवार की रात मां मानती गुप्ता (65) और मानसिक रूप से कमजोर व दृष्टि बाधित बेटी गौरी गुप्ता (22) की हत्या कर दी गई। मानती का शव घर के अंदर तो गाैरी का शव करीब 30 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। करीब साढ़े आठ बजे कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंची। इसके बाद डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। एफएसएल, डॉग स्क्वाड और स्वाट-सर्विलांस टीमों ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

वहीं, घर पर खून के निशान धोने और जवाब न दे पाने पर पुलिस ने मानती के पति रामचीज गुप्ता को हिरासत में लिया है। वहीं, पूछताछ के दाैरान टोका-टाकी करने पर प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद माैर्य व दो ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है। रामचीज गुप्ता की तहरीर पर पुलिस पत्नी और बेटी की हत्या की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम सीएमओ अभय नारायण राय ने बताया कि दो डाॅक्टरों की टीम ने मां-बेटी के शवाें का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट में दोनों के सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
मुस्तफाबाद गांव में किसान रामचीज गुप्ता (70) ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। पहली पत्नी से एक बेटा है। दूसरी पत्नी मानती गुप्ता से दिव्यांग बेटी गौरी और तीन पुत्र हैं।
पत्नी और बेटी के साथ रामचीज गांव बाहर घर बनाकर रहते थे, जबकि चारों बेटे बाहर रहते हैं। पुलिस की पूछताछ में रामचीज ने बताया कि वह रात करीब 9 घर पहुंचा तो पत्नी का शव कमरे में पड़ा था।
पत्नी के सिर पर किसी चीज से वार किया गया था। उसको आशंका थी कि दिव्यांग बेटी ने आपसी विवाद में पत्नी को मारा होगा और मारने के बाद वह कहीं चली गई होगी। उसने रात में अकेले ही बेटी की खोजबीन की लेकिन अंधेरा होने के कारण वह नहीं मिली।
इसके बाद रामचीज किसी को जानकारी दिए बिना कमरे के बाहर सो गया। सुबह पत्नी के दाह संस्कार की तैयारी करने लगा। आसपास के लोग पहुंचे तो मानती की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच गाैरी का शव खेत में पड़ा मिला। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

ग्रामीणों का आरोप - पत्नी और बेटी से परेशान था रामचीज : पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मानती व बेटी गौरी से रामचीज परेशान रहता था। मानती गांव में अकेले घूमने चली जाती थी। गौरी को आंख से दिखाई नहीं देता था। इन दोनों को लेकर रामचीज हमेशा परेशान रहता था। मां और बेटी के बीच भी अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed