{"_id":"4555f445b5587aced3defc81552b64a7","slug":"mother-with-two-children-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों संग मां ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों संग मां ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रिगवन मठिया में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। जिससे तीनों की मौत हो गई।
सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना के वक्त घर में सिर्फ महिला अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात क ही जा रही है।
उधर वारदात की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, सीओ बांसडीह लक्षीराम, एसडीएम बांसडीह अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
रिगवन मठिया गांव निवासी नीतू देवी (26) पत्नी राजीव गुरुवार को अपनी दो मासूम बेटियों आकांक्षा (03) और लवली (13 माह) के साथ घर में अकेली थी। उसकी सास पड़ोसियों के साथ ब्रह्माइन मंदिर में पूजा करने गई थी जबकि उसका पति अपने मित्र के साथ कहीं गया हुआ था।
सुबह ही ससुर एवं देवर खेत में काम करने गए थे। घर में अपने बच्चों के साथ अकेली नीतू ने बच्चों संग खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। फिर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों ने मकान से धुआं निकलते देख और चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ पहले आग बुझाई फिर उसके पति राजीव को मोबाइल पर सूचना दी। पति घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी और पुत्री आकांक्षा की मौत हो चुकी थी जबकि लवली की सांसें चल रही थी।
उसको लेकर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान मनोज कुमार झा ने नीतू के पति राजीव से पूछताछ की और पति से तहरीर लेकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। इस प्रकरण में मायके पक्ष से अगर कोई तहरीर मिलती है तो एफआईआर दर्ज किया जाएगा और मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।मनोज कुमार झा पुलिस अधीक्षक बलिया