फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother left her child in the room, police rushed the child to the hospital

अपने बच्चे को कमरे में बद कर चली गई मां, पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mother left her child in the room, police rushed the child to the hospital
तिखमपुर में बंद कमरे में मां द्वारा छोड़कर जाने के बाद चाइल्ड लाइन द्वारा मुक्त कराया गया शिशु। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर से सटे तिखमपुर में एक मां ने कमरे में अपने छह माह के अबोध बच्चे को बंद कर कहीं चली गई। इसकी सूचना स्थानीय नागरिक ने चाइल्ड लाइन व पुलिस को दी। इस पर चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बालक को मुक्त कराया और जिला चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। इसके बाद न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के निर्देश पर स्वयं के संरक्षण में रखा है।
विज्ञापन

न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तिखमपुर निवासी एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि रविता देवी पत्नी मनु सोनार अपने किराये के कमरे में छह माह के बालक को छोड़ कर के कहीं चली गई है। सूचना पर बांसडीहरोड थाना के हेड कांस्टेबल राममिलन व परितोषन चाइल्ड लाइन के समन्वयक युसूफ खान, टीम मेंबर गणेश कुमार, शारदा, प्रवीण ने जाकर के बालक को कमरे से निकाला और जिला चिकित्सालय में उसका इलाज कराया। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य ने बताया कि पड़ोसी के कथनानुसार मां रविता देवी केवड़ा बांसडीह की रहने वाली है और पिता मनु सोनार रिक्शा चलाता है। कभी कभार किराए के घर पर आता जाता था। चाइल्ड लाइन ने शहर के रिक्शा वालों से मिल कर के पता किया, लेकिन किसी ने बालक के पिता का पता नहीं बताया। न्याय पीठ के सदस्य राजू सिंह ने बताया कि बालक के माता-पिता नहीं मिलने पर बालक को शिशु गृह में रखने का आदेश न्याय पीठ बाल कल्याण समिति चाइल्ड लाइन को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed