फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother dies in private hospital, newborn not handed over for Rs 50,000, sealed

Ballia News: निजी अस्पताल में प्रसूता की माैत, 50 हजार रुपये के लिए नहीं सौंपा नवजात को, सील

Fri, 27 Mar 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in private hospital, newborn not handed over for Rs 50,000, sealed
हनुमानगंज क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसुता की मौत के बाद हंगामा की सूचना पर पहुंची पु
बलिया। शहर से सटे हनुमानगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। 50 हजार रुपये के लिए नवजात को भी डाॅक्टर ने परिजनों को नहीं सौंपा।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के गेट पर ईंटें फेंकीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर डाॅक्टर एचएन सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि डाॅक्टर के अनुसार नवजात को इलाज की जरूरत है, इसलिए चिकित्सक ने भर्ती किया हुआ है। परिजनों ने अस्पताल को सील करने व चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया, इसको लेकर तीन घंटे तक गहमा गहमी बनी रही। हालांकि शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में लापरवाही से इलाज के कारण मरीजों की मौत का मामला रुकने का नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने में छह महिलाओं व नवजात की मौत हो चुकी है।
सुखपुरा थाना के सुल्तानपुर निवासी दिनबंधु राजभर की पत्नी कुसुम राजभर (22) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने गांव की आशा बहू शकुंतला को जानकारी दी। उसने कुसुम को हनुमानगंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कुसुम के पिता टुनटुन राजभर ने आरोप लगाया कि बेटी को रात नौ बजे ऑपरेशन से बच्चा हुआ, लेकिन उसे होश नहीं आया। रात में चिकित्सक ने बेटी की हालत गंभीर बता कर एंबुलेंस से वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन बेटी की ऑपरेशन के दौरान ही मौत हो गई थी।
वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले कर गए वहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। उधर हनुमानगंज अस्पताल के चिकित्सक ने बेटी की नवजात बच्ची को अपने पास रख लिया, इलाज के 50 हजार रुपये भुगतान के बाद ही बच्ची को सौंपने की बात कह रहे।

मौत की खबर पर कुसुम के मायका व ससुराल वाले अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। बलिया-सुखपुरा मार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर सुखपुरा के थाना प्रभारी रत्नेश दुबे और पुलिस कर्मी मौके पर पहंुच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed