फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother death in faimly dispute in ballia

बलियाः दो भाईयों को लड़ने से रोकने गई मां को मिली मौत, बहू अस्पताल में भर्ती

Thu, 31 Oct 2019 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Mother death in faimly dispute in ballia
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बलिया के सिकन्दरपुर कस्बे के डोमनपुरा मोहल्ले में दारू पीकर घर पहुंचे दो भाई आपस में झगड़ने लगे। यह देख उनकी मां और छोटे भाई की पत्नी उन्हें रोकने गई। इस दौरान धक्का लगने से गिरी मां व बहू के सिर में गंभीर चोट लग गई। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया और बहू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डोमनपुरा निवासी रशीद व शकील सगे भाई हैं। बुधवार की देर शाम दोनों दारू पीकर घर पहुंचे और आपस में झगड़ा करने लगे। यह देख मां अरमाना उम्र 60 वर्ष पत्नी भोला खां व आरसीबानो उम्र 26 पत्नी सोनू दोनों का झगड़ा छुड़ाने लगीं। अचानक दोनों ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे अरमाना और आरसीबानो झटके से गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने अरमाना को मृत घोषित कर दिया। बहु आरसीबानो  की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई गई। प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्रा ने कहा कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो पता कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed