फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother breastfeeding her child dies due to electric shock from fan

Ballia News: पंखे में उतरे करंट से बच्चे को गोद में दूध पिला रही मां की मौत

Tue, 10 Oct 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mother breastfeeding her child dies due to electric shock from fan
सुखपुरा थाना के बसंतपुर गांव में बच्चे को स्तनपान करा रही मां की बिजली की करंट से मौत हो गई। बच्चे की हालत गंभीर बनी है। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी बबलू गोड़ पत्नी पुष्पा देवी (21) डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ ससुराल बसंतपुर में रहता है। मंगलवार को पति के मजदूरी पर जाने के बाद पुष्पा बच्चे को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। उसी दौरान बगल में चल रहा स्टैंड पंखा अचानक उसके ऊपर गिर गया। पंखे में उतरे करंट से पुष्पा बेहोश हो गई, किसी काम से घर में आई चचेरी बहन रोली ने बहन की हालत देख चिल्लाने लगी, अन्य परिजन दौड़कर आए, बिजली काटकर पुष्पा व बच्चे को अलग किया। हालत गंभीर देख मां बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां प्राथमिक इलाज के दौरान मौत हो गई, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी की मौत की सूचना पर बब्लू जिला अस्पताल पहुंचा, वह बदहवास हो गया, स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना को लेकर हर कोई गमजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed