{"_id":"693db8d1c2daf3a1c6027d7e","slug":"morning-fog-increased-with-melting-vehicles-kept-crawling-on-the-main-roads-ballia-news-c-190-1-bal1002-153815-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुबह कोहरे के साथ बढ़ी गलन, मुख्य मार्गों पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुबह कोहरे के साथ बढ़ी गलन, मुख्य मार्गों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
एनएच-31 नरही गांव के समीप कोहरे के बीच दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाता बाइक सवार तथा
बलिया। जिले में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। शनिवार की सुबह कोहरे के साथ गलन का असर रहा। इसके कारण एनएच-31 समेत मुख्य मार्गों पर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर जाते दिखे। इस दौरान दृश्यता करीब 7-10 मीटर ही थी। सर्द हवाओं की गति कम होने से सुबह कोहरा बढ़ने लगा है। कोहरा की वजह से सड़कों पर आवागमन कम रहा। सुबह नौ बजे तक मौसम ऐसे ही रहा। फिर धूप निकली। हवा मंद होने से धूप में अच्छी गरमाहट रही, जिससे लोगों को बहुत राहत मिली। शाम को बाजारों में भीड़ भी कम हो गई। गलन की वजह से दुकानदार भी अपना सामान समेटने लगे। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
नरहीं। सुबह में घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। एनएच-31 पर वाहन रेंगते रहे। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े पांच बजे घना कोहरा छाने लगा और छह बजे तक घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण स्कूल की बसें भी विलंब से पहुंची। दृश्यता सात मीटर के आसपास थी। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।-- -- --
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
7 दिसंबर-- -- 22.5-- -- -11.5
8 दिसंबर-- -- -22-- -- -- -12
9 दिसंबर-- -- -23-- -- -- -11.5
10 दिसंबर-- -- 22.5-- -- -- 10.5
11 दिसंबर-- -- 22-- -- -- -- 10.5
12 दिसंबर-- -- 22.5-- -- -- 9.5
13 दिसंबर-- -- 23-- -- -- -- 11.5
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
नरहीं। सुबह में घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। एनएच-31 पर वाहन रेंगते रहे। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े पांच बजे घना कोहरा छाने लगा और छह बजे तक घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण स्कूल की बसें भी विलंब से पहुंची। दृश्यता सात मीटर के आसपास थी। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
7 दिसंबर
8 दिसंबर
9 दिसंबर
10 दिसंबर
11 दिसंबर
12 दिसंबर
13 दिसंबर
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)