फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than eight neighborhoods in the city are waterlogged, with connecting roads cut off at two locations.

Ballia News: शहर में 8 से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव, दो जगहों पर संपर्क मार्ग कटे

Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
More than eight neighborhoods in the city are waterlogged, with connecting roads cut off at two locations.
दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बैरिया थाना परिसर में हुआ जल जमाव।संवाद
बलिया। जिले में हुई भारी बारिश के बीच शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। हर सड़क, गली और मोहल्ले में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में पानी घुस गया। शहर के आवास विकास काॅलोनी, काजीपुरा, आनंद नगर, राम दहिमपुरम, टैगोर नगर, बहादुरपुर, जीराबस्ती, पटखौली और अन्य इलाकों में जलभराव रहा। ग्रामीण इलाकों में दो जगहों पर संपर्क मार्ग कटकर बह गया।
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार तेज बारिश के बीच लालगंज से शिवपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क बीच से कटकर बह गई। इस रास्ते सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इससे दलकी नंबर एक, शिवपुर, वाजिदपुर आदि गांवों के लोग परेशान रहे। बैरिया संवाददाता के अनुसार तेज बारिश से जमालपुर-चकिया सड़क मार्ग कटकर बह गया। इससे चकिया व जमालपुर के बीच आवागमन ठप हो गया। बैरिया तहसील परिसर के साथ ही न्यायालयों के बरामदे, नायब तहसीलदार रोशन सिंह के आवास में भी जलभराव हो गया। क्षेत्राधिकारी कार्यालय, बैरिया थाना, विद्युत उपकेंद्र में पानी भर गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अधिसीझुवा मनोज निषाद ने बताया कि गांव के सैकड़ों लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया है। यही स्थिति दुर्जनपुर, नरायनगढ़, श्रीनगर सहित दर्जनों गांवों की है। खेतों में कमर तक पानी लगने के कारण खरीफ व सब्जी की फसलें बर्बाद हो गईं। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन-दुर्जनपुर मार्ग, नरायनगढ़-दल छपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन मार्ग, ग्रीनफील्ड के अंडरपास भोजापुर व चांदपुर में जल भराव के कारण लोगों के आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह रोड संवाददाता के अनुसार तेज बारिश से धान के फसल को काफी नुकसान हुआ है। हरिपुर निवासी किसान अखिलेश सिंह ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं से उनके गांव के किसानों की करीब पांच एकड़ धान की फसल जमीन पर गिर गिर गई है।
हल्दी संवाददाता के अनुसार बेलहरी के सैकड़ों किसानों की धान, मक्के, टमाटर, मिर्च के खेतों में जलभराव से नुकसान हुआ है। नरहीं संवाददाता के अनुसार हथिया नक्षत्र में हुई भारी बारिश ने सब्जी के किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि बारिश से धान की फसलें गिर गईं।
चौकियामोड़ संवाददाता के अनुसार कई जगह हवा से खेतों में धान की खड़ी फसल गिर गई है। बहुता चक उपाध्याय निवासी देवेंद्र के धान के खेत की फसल को बारिश ने क्षति पहुंचाई है। जयप्रकाश नगर। में लगातार बारिश से फसलों को नुकसान पहंुचा है। ----------------------------


---------------------------------------


काॅलेज के मैदान में लबालब पानी, वापस गई रामलीला मंडली

इंदरपुर। नगरा क्षेत्र में लगातार बीस घंटे हुई बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण जनता इंटर काॅलेज में लबालब पानी भर गया। इससे रामलीला मंडली को आयोजन समिति ने वापस कर दिया।



------



फसल क्षतिपूर्ति की मांग : विधायक जयप्रकाश अंचल ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शुक्रवार की रात से हो रही बरसात से किसानों को हुई क्षति का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दर्जनों गांव के किसानों की सब्जी की फसल नष्ट हो चुकी है। खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं गरीबों के कच्चे मकान व झोपड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बैरिया थाना परिसर में हुआ जल जमाव।संवाद

दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बैरिया थाना परिसर में हुआ जल जमाव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed