फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 48 works worth Rs 3 crore got green signal

Ballia News: तीन करोड़ के 48 से अधिक कार्यों को मिली हरी झंडी

Wed, 18 Sep 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
More than 48 works worth Rs 3 crore got green signal
घोघा। बांसडीह क्षेत्र पंचायत के डवाकरा हाॅल में ब्लाॅक प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें तीन करोड़ की विकास की चार दर्जन से अधिक कार्यों के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। नई योजनाओं पर विचार किया गया। राज्य वित्त, पंचम वित्त, पंद्रहवां वित्त व मनरेगा कार्यों के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बांसडीह ब्लाॅक के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं होगी। गांवों में आपसी सहमति बनाकर जल निकासी, स्वच्छता, गलियों व सड़कों का निर्माण कराया जाए, ताकि आम लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में हरसंभव मदद करेंगी।
विज्ञापन


ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि गांवों में सरकार की योजना के अनुसार विकास कार्य करना है। मनरेगा के तहत गांवों में दो पुरवे व गांवों के नाली व सड़कों को आपस में जोड़ने, पौधरोपण, तालाब, मिट्टी कार्य व अन्य विकास कार्यों के लिए गांवों का सहमति से कार्य किया जाएगा। बीडीओ विनोद कुमार बिंद ने विकास योजनाओं का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने वित्तिय लेखा जोखा भी बताया। बैठक में विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने पीएम आवास योजना के 12 लाभार्थियों को चाभी तथा किसान मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधान नीतिश पांडेय रंजन, विनोद गिरी, ब्रजेश सिंह मुन्ना,दयाशंकर राजभर, रंजय सिंह, दिलीप तिवारी, विनय सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल यादव, अवधेश पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, राकेश कांत कमल, ओम प्रकाश सिंह, सुनील मौर्या, छितेश्वर यादव, फागु यादव, रमेश वर्मा, विश्राम राजभर, अरविन्द यादव, रंजीत पटेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed