{"_id":"66c4c90d2a0fc4e4e8082ed3","slug":"more-than-31-thousand-sisters-traveled-free-in-roadways-buses-ballia-news-c-190-1-bal1002-121217-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 31 हजार से अधिक बहनों ने रोडवेज बसों में की मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 31 हजार से अधिक बहनों ने रोडवेज बसों में की मुफ्त यात्रा
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के घर आने व जाने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सेवा प्रदान की थी। 18 से 19 अगस्त की आधी रात तक मुफ्त सेवा में आजमगढ़ परिक्षेत्र में 31829 बहनों ने रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा की। इसके लिए परिक्षेत्र में 514 बसों का संचालन किया गया था। 18 अगस्त की आधी रात से रोडवेज बसों में मिली मुफ्त सेवा का बहनों ने लाभ उठाया।
परिक्षेत्र के आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, बलिया, शाहगंज, दोहरीघाट व बिल्थरारोड डिपो का संचालन होता हैं। इन सभी डिपो से हर रूट पर बहनों के लिए बसों का संचालन किया गया था। सभी डिपो के एआरएम खुद बसों की संचालन व्यवस्था को लेकर तत्पर दिखाई दिए। निर्धारित रूट से इतर 15 से 20 बहनों के होने पर बसों का संचालन कर दिया जा रहा था। इस दौरान परिचालकों ने 31829 शून्य टिकट काटा है।
रक्षाबंधन पर डिपो की आय अच्छी रही। उम्मीद से ज्यादा बहनों ने बसों में सफर किया। सभी रूटों पर बसों को भेजा गया। किसी भी बहन को बिना परेशानी के उनकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की गई। - मनोज वाजपेयी, क्षेत्रीय प्रबंधक, आजमगढ़