{"_id":"65a58ec5b6bdb536cf08c792","slug":"more-than-300-big-defaulters-did-not-register-connections-of-623-disconnected-ballia-news-c-190-1-svns1006-10388-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 300 से अधिक बड़े बकाएदारों ने नहीं कराया पंजीकरण, 623 के कटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 300 से अधिक बड़े बकाएदारों ने नहीं कराया पंजीकरण, 623 के कटे कनेक्शन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से संचालित ओटीएस योजना 16 जनवरी तक चलेगा। विभाग की ओर से तमाम कवायद के बावजूद 300 से अधिक बड़े बकाएदारों ने पंजीकरण नहीं कराया है। विभागीय अधिकारी इन बकाएदारों से संपर्क करने में जुटे हैं। हालांकि विभाग की ओर से 623 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं।
विद्युत विभाग की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण अब समाप्ति की ओर है। योजना के तहत पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन है। इसके तहत घरेलू व वाणिज्यिक बकाएदारों तथा किसानों को सरचार्ज में छूट दी जा रही है। बकाएदार योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी करा रहे हैं जिसके चलते रोजाना विद्युत विभाग कार्यालय पर काफी भीड़ हो रही है। लेकिन विभाग की ओर से बकाएदारों को नोटिस जारी कर समाधान योजना में शामिल होने का आग्रह किया गया है लेकिन 300 बड़े बकाएदार जो एक लाख से अधिक के हैँ उन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। हालांकि इसको लेकर विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अबतक 623 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन भी काटा गया है। यह कार्रवाई शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चल रही है। विभाग ने इन बकाएदारों से संपर्क करने में जुटा है। बताया जाता है यह बकाएदार काफी पुराने हैं और मोबाइल नंबर भी अपडेट नहीं है। इसके चलते परेशानी हो रही है।
बड़े बकाएदारों को पूर्व में भी नोटिस देकर एकमुश्त समाधान योजना में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। कई ने पंजीकरण नहीं कराया है, उनके संपर्क संबंधित कर्मी कर रहे हैं। योजना में शामिल होने वालों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
- नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।