फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 120 buses will be run for devotees on bathing day

Ballia News: स्नान के दिन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 120 से अधिक बसें

Sun, 10 Nov 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
More than 120 buses will be run for devotees on bathing day
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए महावीर घाट से संगम तट तक मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। 14/15 नवंबर को होने वाले स्नान के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग शुरू हो गई है। रोडवेज ने भी लोगों की सुविधा के लिए 120 से अधिक बसों को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के नव निर्माण के चलते बसों व एआरएम कार्यालय का संचालन दो माह पहले से ही रोडवेज वर्कशाप से किया जा रहा है। फिलहाल बसें पुराने डिपो पर आकर ही लगती है। आरएम आफिस के तोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में डिपो भवन का भी ध्वस्तीकरण होना है। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर परिवहन निगम ने ध्वस्तीकरण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था से बात कर 16 नवंबर तक पुराने डिपो परिसर को खाली रखने का आग्रह किया है। ताकि बसों के संचालन में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

एआरएम अजय कुमार ने बताया कि जीराबस्ती वर्कशाप से स्नान के दिन बसों के संचालन में काफी दिक्कत होती। इसलिए व्यवस्था की गई है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के एक दिन पहले से ही 120 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed