फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 100 schools were found closed during the investigation, teachers have to appear and answer.

Ballia News: जांच में बंद मिलेे 100 से ज्यादा विद्यालय, शिक्षकों को उपस्थित होकर देना है जवाब

Mon, 13 Apr 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
More than 100 schools were found closed during the investigation, teachers have to appear and answer.
बलिया। परिषदीय विद्यालयों की जांच में शैक्षणिक सत्र-2025-26 में 100 से ज्यादा विद्यालय बंद मिले थे। जांच रिपोर्ट का परिणाम सिफर रहा। 2025 में बंद पाए गए विद्यालयों से 2026 में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चालू सत्र में भी विद्यालय बंद पाए गए।
विज्ञापन

उन विद्यालयों के सभी स्टाफ को जवाब देने का आदेश दिया गया है। आदेश का क्रियांवयन हर हाल में 15 अप्रैल तक करने का आदेश दिया गया है।
प्रशासन की ओर से निर्देश के बाद खंड शिक्षाधिकारी, जिला समंवयक, जनपदस्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीईओ अरविंद कुमार ने 18 दिसंबर 2025 को निरीक्षण के दौरान पाया कि शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के श्रीपतिप, प्राथमिक स्कूल व ब्रम्हटोला के लछिरा विद्यालय बंद थे। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के बीईओ पंकज सिंह ने पांच दिसंबर 2025 को जांच की थी। नवानगर के बसारिखपुर का स्कूल बंद था। वहीं, सीयर शिक्षा क्षेत्र में बीईओ सुनील चौबे ने 16 दिसंबर 2025 को निरीक्षण किया था। जिसमें सिसयंड कला का पीएस बंद पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार खंड शिक्षाधिकारियों ने वर्ष 2026 में भी विद्यालयों की सघनता से निरीक्षण किया था। जिसमें दो विद्यालय बंद मिले थे। शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा में बीईओ अरविंद कुमार ने 20 जनवरी 2026 को निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण में विद्यालय पकड़ीतर बंद मिला था।

वहीं, शिक्षा क्षेत्र सीयर में बीईओ सुनील चौबे ने 29 जनवरी 2026 को निरीक्षण किया था। मालेरी पीएस स्कूल बंद पाया गया था।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने विद्यालय बंद वाले सभी स्टाफ को निर्देशित किया है कि विद्यालय बंद के संबंध में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण एवं लेसन प्लान की साक्ष्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी हर हाल में 15 अप्रैल 2026 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें। साक्ष्यों के साथ बीएसए के यहां स्वयं भी उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed