{"_id":"5a3947054f1c1b74698c2cd2","slug":"more-complaints-came-from-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे की आईं ज्यादा शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे की आईं ज्यादा शिकायतें
ballia
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम सुरेंद्र विक्रम।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन पर कब्जे और अतिक्रमण की अधिक शिकायते रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह शिकायतों का निस्तारण इस तरह करें कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को बांसडीह तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनी।185 शिकायतों में से सिर्फ 28 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश के साथ चेतावनी भी दी। कहा कि शिकायत निस्तारित इस तरह हो कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। इस दौरान ज्यादातर भूमि विवाद, राशन व पेंशन संबंधित मामले आए। खरौनी के अरविंद सिंह ने गांव में बनी न्यू पीएचसी को चालू कराने की मांग की। खरौनी के ही एक फरियादी ने दलित बस्ती में जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने संबंधी शिकायती पत्र दिया। छोटकी सेरिया की प्रधान ने गांव के खेल मैदान, स्कूल व सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटवाने, बड़सरी के बब्बन तिवारी ने खरीदी जमीन पर कब्जा दिलाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। मनिकापुर के बृजेश यादव ने आवास योजना में अपात्रों को लाभ देने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को 24 घंटे के अंदर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एक-एक फरियादियों को सुनने के बाद उन्होंने त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह, एसडीएम अनिल चतुर्वेदी, सीओ व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
रसड़ा ः संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 35 मामले आए। इनमें केवल 3 मामलों का ही निस्तारण हो सका। सबसे ज्यादा शिकायत अतिक्रमण पैमाइश तथा आवास संबंधी रहे। बेल्थरारोड ः तहसील सभागार में एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस पर कुल 43 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इन में चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार यशवंतराव खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी समेत अधिकारी मौजूद रहे।