{"_id":"fee31d674d96e4face2e5cd1708be4ac","slug":"moradabad-and-azamgarh-match-tie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़-मुरादाबाद का मैच बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़-मुरादाबाद का मैच बराबरी पर छूटा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हाकी की ओर से आयोजित
विज्ञापन
प्रदेशीय जूनियर हाकी बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को डीएम यशवंत
राव ने स्थानीय वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया।
शनिवार को उद्घाटन मैच आजमगढ़ और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। मैच एक-एक की बराबरी पर छूटा। मैच का पहला गोल पहले हाफ के 27वें मिनट में मुरादाबाद की सलोनी श्रीवास्तव ने फिल्ड गोल कर दिया।
मध्यांतर तक मुरादाबाद की टीम एक-शून्य की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ के प्रारंभ से ही आजमगढ़ की बालिकाएं तेज आक्रमण करती रहीं।
परिणाम स्वरूप मैच के 50वें मिनट में आजमगढ़ की टीम को पेनाल्टी कार्नर का मौका मिला। टीम के कप्तान रीना गोंड के पुश पर आरपी यादव ने गेंद को गोल पोस्ट में डाला और दर्शक तालियां बजाते हुए उठ खड़े हुए। खेल के अंत तक मुकाबला एक-एक की बराबरी पर रहा।
इस मौके पर डीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य के लिए बेहतर टिप्स दिए। साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इसके पहले जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।
मैच में निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद अरशद, विजय, अजय तथा मोहिनी चौधरी रहे। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस कप्तान राजू बाबू सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।