फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Molestation report filed, accused released

छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को छोड़ा

Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Molestation report filed, accused released
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश मामले में पुलिस ने देर रात पीडि़ता की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को थाने से छोड़ दिया। वहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीडि़ता ने मां के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीडि़ता के शोर मचाने के बाद उसकी मां और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की ही तहरीर पर पीडि़ता के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पीडि़ता सुबह से ही थाने में बैठकर इंसाफ की गुहार लगा रही थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार देर रात छेड़खानी में मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं, आरोपी युवक को छोड़ दिया। आरोपी युवक फिर शनिवार सुबह पीडि़ता के दरवाजे पर पहुंचकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर पीडि़ता की मां ने एसपी बलिया से न्याय की गुहार लगाई। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed