फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mobile food laboratory van will remain in the district for four days

बलिया: जिले में चार दिन रहेगी सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन

Mon, 20 Feb 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mobile food laboratory van will remain in the district for four days
बलिया। सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) जिले 21 से 24 फरवरी तक रहकर खाद्य कारोबारियों, विद्यालयों के छात्रों और आम नागरिकों को मिलावट के प्रति जागरूक करेगी। इस दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच करके मौके पर ही तत्काल उसकी रिपोर्ट से संबंधित को अवगत कराया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेदप्रकाश मिश्र ने बताया कि सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन से जो भी खाद्य पदार्थ की जांच की जाएगी, वह नि:शुल्क है। खाद्य पदार्थ के नमूने की रिपोर्ट पर किसी प्रकार की कोई नहीं होनी है। वैन का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जनमानस को जागरूक करना है। वैन 21 फरवरी को सदर, 22 फरवरी को रसड़ा, 23 फरवरी को बांसडीह और 24 फरवरी को नगर पालिका बलिया क्षेत्र में रहेगी। वैन के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश यादव, प्रेम कुमार यादव, संतोष कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रेम कुमार यादव, अनिल कुमार एवं नरेंद्र कुमार साथ-साथ रहेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed