फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mobile and Mangalsutra snatched at gunpoint

Ballia News: तमंचे के बल पर मोबाइल और मंगलसूत्र छीना

Mon, 26 May 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mobile and Mangalsutra snatched at gunpoint
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव नहर के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक को आतंकित कर युवक और महिला से मोबाइल व मंगलसूत्र छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर निवासी अमित यादव अपनी भाभी की बहन के साथ बाइक से ताड़ीबड़ागांव जा रहे थे। जमुआंव मिशन नहर मार्ग से गुजरते समय सद्देपुर के पास तीन बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। अमित की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने पहले बाइक की चाबी लेकर दूर फेंक दी। उसके बाद युवक व महिला से मोबाइल और मंगलसूत्र छीन लिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद एसएचओ आरपी सिंह मौके पर पहुंचे। मौके का जायजा लेते हुए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed