फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mobile and bike looted on the force of

असलहे के बल पर मोबाइल और बाइक लूटी

Tue, 22 Feb 2022 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mobile and bike looted on the force of
थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव निवासी उमेश राम की मोटरसाइकिल, मोबाइल और दो हजार रुपये सोमवार की रात लगभग नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने नवकागांव-सुघरछपरा लिंक मार्ग स्थित ताल में असलहे के बल पर लूट लिए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर रेवती और बैरिया पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र मय पहुंचे। पूरी रात दोनों थानों की फोर्स बदमाशों को तलाशती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। घटना बैरिया व रेवती थाना क्षेत्र के बाहर की है, लेकिन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर चार अज्ञात के खिलाफ रेवती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ रमायण सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। गौरतलब है कि 18 फरवरी को भी अचलगढ़ के एक युवक की बाइक बदमाशों ने इसी स्थान पर लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed