{"_id":"5eb816468ebc3e906f64ad3d","slug":"mla-to-lay-foundation-stone-at-a-cost-of-7-33-crore-ballia-news-vns524248236","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.33 करोड़ से लागत से बनेगा महाविद्यालय, विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.33 करोड़ से लागत से बनेगा महाविद्यालय, विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
सोनबरसा में राजकीय महाविद्यालय के लिए भूमिपूजन करते विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को सोनबरसा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने सात करोड़ 33 लाख 31 हजार की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास भूमि पूजन कर किया। निर्माण इकाई उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने को एक करोड़ रुपये मिले हैं। बताया कि राजकीय महाविद्यालय 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
बैरिया विधायक ने कहा कि बहुत जल्द दयाछपरा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज व गंगा उसपार नौरंगा स्थित इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री ने दुबेछपरा में गंगा नदी को ड्रेजिंग कार्य करने के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कहा मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे तीन-तीन शिक्षण संस्थान बनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि एसडीएम की कार्यशैली से द्वाबा में 10 हजार रुपये प्रति टाली बालू का मूल्य हो गया है। यहां तक कि मिट्टी पर कोई शुल्क नहीं लगता है लेकिन कोई ट्रैक्टर पर मिट्टी ले जाता है तो उसपर भी रोक लगाया जा रहा है जिससे मिट्टी भी 800 रुपये से एक हजार प्रति टाली हो गई है। इस मौके पर राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सिंह, जेई गोविंद प्रसाद, बीएस राय, एई विनोद चंद यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री आदित्य नारायण तिवारी, हरीकंचन सिंह, अयोध्या प्रसाद, जेपी मिश्र, विजय बहादुर सिंह, अरुण सिंह, परशुराम सिंह, अरुण चौबे, महेन्द्र ओझा आदि मौजूद रहे।
चार तलों का होगा महाविद्यालय
बैरिया। राजकीय निर्माण निगम के जेई गोविंद प्रसाद ने बताया कि सोनबरसा में बनने वाला राजकीय महाविद्यालय चार तलों का होगा। इसके भूतल तल 816, दूसरा 789, तीसरा 704 व चौथा तल 704 वर्ग मीटर में बनेगा। भूतल पर क्लॉस रूम चार, प्रथम पर चार, द्वितीय पर दो व तृतीय तल पर पांच कक्ष का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुस्तकालय, वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला, संग्रहालय, डिमांस्ट्रेशन कक्ष होगा। भूतल पर भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, द्वितीय तल पर जीव विज्ञान प्रयोगशाला और सभी तल पर शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा।