फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA inaugurates anti-harvest work by performing Bhoomi Pujan

विधायक ने भूमिपूजन कर कटानरोधी कार्य का कराया शुभारंभ

Sun, 03 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates anti-harvest work by performing Bhoomi Pujan
दया छपरा। गोपालपुर कन्हई बाबा स्थान के पास गंगा घाट पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने गंगा पूजन के उपरांत भूमिपूजन कर कटानरोधी कार्य का शुभारंभ किया। कर्मकांडी श्रीनाथ मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन कार्य कराया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आई बाढ़ में 16 सितंबर को गंगा की लहरों ने दुबेछपरा रिंग बंधे को तोड़ते हुए उदई छपरा गांव में तबाही मचाया जिसमें उदई छपरा के 17 घर समेत लगभग 50 एकड़ भूमि कटान की भेंट चढ गया। बाढ़ समाप्त होने के बाद से ही गोपालपुर के ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर कटानरोधी कार्य कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसको लेकर बाढ़ विभाग की ओर से पारकोपाइन विधि से आठ करोड़ की लागत से 1200 मी. में कटान रोधी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता अजय प्रताप श्रीवास्तव, एई कमलेश कुमार, जेई प्रशान्त गुप्ता, जावेद अहमद, ठेकेदार लल्लू सिंह के अलावा मंटू बिंद, रमाकांत पाण्डेय, डब्लू सिंह, बुटन सिंह, ओंकार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जयप्रकाश नगर क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार(अठगांवा) में रविवार को पूर्व से स्वीकृत कटानरोधी निर्माण कार्य का शुभारंभ बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने रविवार को कटान स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया। यह कार्य पूर्व से स्वीकृत था लेकिन लॉकडाउन के कारण रुका हुआ था। विधायक ने कहा कि करीब छह करोड़ रुपये से होने वाला यह कार्य बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बाढ़ खण्ड के अधिकारियों के अलावा मंटू बिंद, नंदजी सिंह, दीपू सिंह, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed