{"_id":"5ef229d98ebc3e432c0c194d","slug":"mla-and-chairman-supporters-clash-over-quota-shop-ballia-news-vns5318194166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान को लेकर हुई मारपीट में नगर पंचायत प्रतिनिधि समेत नौ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान को लेकर हुई मारपीट में नगर पंचायत प्रतिनिधि समेत नौ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बैरिया। एक कोटे की दुकान निरस्त कराने और बहाल कराने की बात को लेकर नगर पंचायत बैरिया की चेयरमैन शांति देवी और बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई कहासुनी और मारपीट में कई लोगों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। मामले में दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें विधायक पक्ष की तहरीर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, चेयरमैन पक्ष की तहरीर पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इस बीच बताया गया है कि पुलिस ने दोनों पक्ष के चोटिल हुए लोगों का मेडिकल कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी की शिकायत पर कलावती देवी की राशन दुकान वर्ष 2018 में निरस्त हो गई। मौजूदा समय में आजमगढ़ मंडलायुक्त ने मामले की सुनवाई करते हुए आपूर्ति विभाग को आदेशित किया है की दुकानदार कलावती देवी के प्रार्थना पत्र को ध्यान में रखते हुए दुकान की पुन: जांच की जाए और कार्डधारकों के बयान के बाद उचित निर्णय लिया जाए। मंडलायुक्त के आदेश के क्रम में सोमवाछर को शिकायतकर्ता नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी के पुत्र शिवकुमार वर्मा व दुकानदार के पति विजय यादव दोनों पक्ष कार्डधारकों को लेकर बयान दिलवाने के लिए तहसील पहुचे थे। पूर्ति निरीक्षक के बयान लेने से पूर्व ही दोनों पक्षों में नोकझोक होने लगी। हालांकि किसी तरह मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों ने बयान दिलवाया। जब पूर्ति निरीक्षक ने दोनों पक्षो का बयान नोट कर लिया तो तहसील से बाहर निकलते समय फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
मामले में एक पक्ष से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा सहित नौ लोगों पर दलित उत्पीड़न, बलवा व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र विद्याभूषण सिंह व उनके भतीजे चंद्रभूषण सिंह का नाम भी शामिल है। एसएचओ बैरिया थाना संजय त्रिपाठी ने बताया कि बैरिया दक्षिण टोला निवासी मनोज पासवान की तहरीर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि बैरिया निवासी अनिल कुमार राठौर ने थाने में तहरीर देकर मारपीट व दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विधायक के भतीजा व पुत्र के अलावा अन्य नौ लोगों को आरोपी बनाया है। तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।